एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : ग्राहक बन डिलीवरी ब्वॉय से धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर स्थित किराने की दुकान के डिलीवरी ब्वॉय से ग्राहक बनकर धोखाधड़ी करने के आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | दिल्ली : ग्राहक बन डिलीवरी ब्वॉय से धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर दक्षिण पूर्वी दिल्ली के लाजपत नगर स्थित किराने की दुकान के डिलीवरी ब्वॉय से ग्राहक बनकर धोखाधड़ी करने के आरोपी 24 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान दक्षिणपुरी निवासी विकास के तौर पर की गई है और उसे शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | कोरोना के उत्तर प्रदेश में आज 1822 नए केस पाए गए, 21 की गई जान: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दुकान मालिक ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता अतुल बजाज ने आरोप लगाया था कि मंगलवार के डी-126 लाजपत नगर से सामान पहुंचाने का ऑर्डर आया।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

शिकायत के मुताबिक जब डिलीवरी ब्वॉय सामान लेकर पहुंचा, तो विकास वहां मिला जिसने खुद को मकान मालिक का ड्राइवर बताया और डिलीवरी ब्वॉय से सामान और बचे हुए 1,700 रुपये लेकर वहां से गया कि वह 2,000 रुपये लेकर वापस आ रहा है।

पुलिस के मुताबिक डिलीवरी ब्वॉय द्वारा काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद आरोपी नहीं लौटा एवं बाद में पता चला कि डी-126 लाजपत नगर के पते पर रहने वाले ने सामान का ऑर्डर ही नहीं दिया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व दिल्ली) आरपी मीणा ने बताया कि जांच के दौरा जिस फोन नंबर से ऑर्डर दिया गया था उसे निगरानी पर रखा गया, इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए, जिससे संदिग्ध का पता चला और उसे शुक्रवार को दक्षिणपुरी से गिरफ्तार किया गया।

मीणा ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है और गुजारा करने के लिए चोरी करता है।

उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से ग्राहक बनकर धोखाधड़ी कर रहा है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी जरूरत के हिसाब से सामान ऑर्डर करता था और यह हमेशा एक हजार रुपये से कम का ऑर्डर होता था ताकि पीड़ित पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).