देश की खबरें | दिल्लीः प्रदूषण से जंग के लिए लोगों से यातायात सिग्नल पर अपने वाहन का इंजन बंद करने की अपील

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक कमी की जा सकती है अगर यातायात सिग्नल पर लोग अपने वाहन के इंजन बंद करना शुरू कर दें। यह बात बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर दिल्ली में वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक कमी की जा सकती है अगर यातायात सिग्नल पर लोग अपने वाहन के इंजन बंद करना शुरू कर दें। यह बात बुधवार को दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कही।

राष्ट्रीय राजधानी में आईटीओ यातायात सिग्नल से 26 दिनों के लिए ‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’’ अभियान की शुरुआत करते हुए राय ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि जिम्मेदारी से काम करें और यातायात सिग्नल पर ईंधन जलाना बंद करें।

यह भी पढ़े | Atal Tunnel: कूड़े और छेड़खानी की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में अटल टनल, रोहतांग में बने इस सुरंग का हाल ही में किया गया था उद्घाटन.

उन्होंने कहा, ‘‘अभियान का उद्देश्य वाहन प्रदूषण को कम करना है। दिल्ली में करीब एक करोड़ पंजीकृत वाहन हैं। साथ ही वाहनों का ईंधन प्रतिदिन यातायात सिग्नल पर करीब 15 से 20 मिनट तक जलता है। इस अभियान का उद्देश्य सिग्नलों पर ईंधन जलने से बचाना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर महानगर की दो करोड़ आबादी इस अभियान में शामिल होती है तो हम वाहनों से होने वाले प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी तक कमी ला सकते हैं। यह अभियान स्वैच्छिक है। मैं दिल्ली के लोगों से अपील करता हूं कि इसे सफल बनाएं।’’

यह भी पढ़े | NEET Results 2020: NTA ने परीक्षाओं के परिणामों में गलती की खबरों का किया खंडन, कहा- फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ होगी FIR.

आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के इस अभियान का उद्देश्य राजधानी के 100 यातायात सिग्नल पर जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाना है। यह अभियान 15 नवम्बर तक चलेगा।

इस पहल की शुरुआत आईटीओ चौराहे पर करते हुए राय ने एक यात्री को गुलाब का फूल देकर उससे अपनी कार का इंजन बंद करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली तभी प्रदूषण मुक्त होगी जब सरकार और जनता मिलकर काम करेगी।

सदर बाजार निवासी नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक गीता ने कहा कि उन्हें यात्रियों से इसकी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गीता ने कहा '' अभी तक बेहद सकारात्मक प्रतिक्रया मिल रही है। आग्रह करते ही लोग अपने वाहन का इंजन बंद कर दे रहे हैं। न तो कोई बहस कर रहा है और न ही ऐसा करने से इंकार। ''

राय ने कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक यातायात सिग्नल पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक लोगों को इस संबंध में जागरुक करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने