देश की खबरें | दिल्ली हवाईअड्डा : दोहरा एलिवेटेड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे 13 जुलाई से होगा शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर दोहरे एलिवेटेड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे (ईसीटी) और चौथा रनवे 13 जुलाई से चालू हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में हवाई अड्डे पर दोहरे एलिवेटेड ईस्टर्न क्रॉस टैक्सी-वे (ईसीटी) और चौथा रनवे 13 जुलाई से चालू हो जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) में अब तीन हवाईपट्टी (रनवे) हैं।
ईसीटी के साथ, तीसरे रनवे पर उतरने और टर्मिनल-1 तक जाने के बाद एक विमान को जो दूरी तय करनी पड़ती है, वह अब नौ किलोमीटर से कम होकर दो किलोमीटर हो जाएगी।
इससे उड़ान भरने और उतरने से पहले और बाद यात्रियों द्वारा ‘टरमैक’ पर बिताया जाने वाला समय भी कम हो जाएगा।
जीएमआर समूह के उप प्रबंध निदेशक प्रभाकर राव ने शुक्रवार को कहा कि चौथा रनवे और ईसीटी 13 जुलाई से चालू हो जाएगा।
आईजीआईए का संचालन दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा किया जाता है, जो जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के नेतृत्व वाला एक संघ है।
ईसीटी 2.1 किलोमीटर लंबा और लगभग 202 मीटर चौड़ा है। यहां दो टैक्सीवे हैं, एक लैंडिंग के बाद विमानों के उपयोग के लिए और दूसरा विमान के उड़ान भरने से पहले उपयोग करने के लिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

