जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाई अड्डा एशिया-प्रशांत में सबसे साफ-सुथराः एसीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे अच्छे और साफ-सुथरे हवाई अड्डों में से एक चुना गया है।

नयी दिल्ली, छह मार्च राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र के सबसे अच्छे और साफ-सुथरे हवाई अड्डों में से एक चुना गया है।

अंतरराष्ट्रीय संगठन एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे को वर्ष 2022 के लिए हवाई अड्डा सेवा गुणवत्ता के मामले में सबसे अच्छा माना है। उसे यह सम्मान चार करोड़ सालाना यात्रियों वाले वर्ग में दिया गया है।

इसके अलावा दिल्ली स्थित हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे स्वच्छ हवाई अड्डा भी चुना गया है। हवाई अड्डा परिचालकों के अंतरराष्ट्रीय संगठन एसीआई ने यह चयन किया है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करने वाली फर्म दिल्ली इंटनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डॉयल) ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

वहीं, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक अन्य बयान में कहा कि तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 20 लाख सालाना यात्री वर्ग में एसीआई ने सबसे आगे रखा है। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित इस हवाई अड्डे का परिचालन एएआई ही करता है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\