एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई पट्टी आरडब्ल्यू 28/10 पर परिचालन बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई पट्टी आरडब्ल्यू 28/10 पर परिचालन मंगलवार को बहाल कर दिया गया, जिससे हवाई यातायात की भीड़भाड़ कम होने की संभावना है। इस हवाई पट्टी को रखरखाव कार्यों के लिए बंद किया गया था।

जरुरी जानकारी | दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई पट्टी आरडब्ल्यू 28/10 पर परिचालन बहाल

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली हवाई अड्डे की हवाई पट्टी आरडब्ल्यू 28/10 पर परिचालन मंगलवार को बहाल कर दिया गया, जिससे हवाई यातायात की भीड़भाड़ कम होने की संभावना है। इस हवाई पट्टी को रखरखाव कार्यों के लिए बंद किया गया था।

शुरुआत में, कोहरे के मौसम से पहले, एक छोर पर ‘इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ (आईएलएस) उन्नयन को पूरा करने के लिए हवाई पट्टी को लंबे समय तक बंद रखा जाना था। हालांकि, हवाई पट्टी के बंद होने, पुरवाई और भीड़भाड़ के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इसे देखते हुए रखरखाव कार्य अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और जून के मध्य में यह बहाल होगा।

दिल्ली हवाई अड्डे की परिचालक कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी हितधारकों के साथ स्वीकृत योजना के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे ने आज सुबह 8:04 बजे आरडब्ल्यू 28/10 को जून मध्य तक परिचालन के लिए एटीसी को सौंप दिया।”

कंपनी ने कहा, “यह अतिरिक्त सुविधा परिचालन को सुव्यवस्थित करने तथा यात्रियों के लिए बेमौसम बदलती हवा की स्थिति में सुगम आगमन और प्रस्थान में सहायता करेगी। हम यात्री अनुभव को प्राथमिकता देते हैं तथा आपकी समझदारी और समर्थन की सराहना करते हैं।”

आठ अप्रैल को आईएलएस उन्नयन के लिए हवाई पट्टी को बंद कर दिया गया था।

देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (आईजीएआई) रोजाना करीब 1,300 उड़ानों का संचालन करता है। इसमें चार हवाई पट्टी- आरडब्ल्यू 09/27, आरडब्ल्यू 11आर/29एल, आरडब्ल्यू 11एल/29आर और आरडब्ल्यू 10/28 और दो परिचालन टर्मिनल हैं- टी1 और टी3 हैं। टी2 फिलहाल रखरखाव कार्यों के लिए बंद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).