देश की खबरें | दिल्ली : पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने दो साल के बेटे की हत्या की, खुद भी जान देने का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों पर कथित हमला किया जिसमें उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। इसके बाद व्यक्ति ने खुद भी जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर उत्तर पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में पत्नी से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने दो बच्चों पर कथित हमला किया जिसमें उसके दो साल के बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया। इसके बाद व्यक्ति ने खुद भी जान देने का प्रयास किया। पुलिस ने मंगलवार यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जे. जे. कॉलोनी निवासी राकेश बेरोजगार और शराब का आदी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम राकेश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया और उसने दोनों बेटों के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। अधिकारी ने बताया कि उसने बच्चों पर धारदार हथियार से हमला किया और बाद में खुद भी जान देने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब साढ़े छह बजे घटना की सूचना मिलने के बाद भारत नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने कहा, "घायलों को दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। राकेश के छोटे बेटे की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका और पांच साल के बड़े बेटे का इलाज चल रहा है।"

पुलिस ने बताया कि मामले में राकेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now