देश की खबरें | दिल्लीः नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने लड़की के पिता से बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया, जिसने बेटी का पीछा करने के लिए आरोपी को थप्पड़ मारा था।
नयी दिल्ली, 13 जुलाई दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में 21 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने लड़की के पिता से बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया, जिसने बेटी का पीछा करने के लिए आरोपी को थप्पड़ मारा था।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान शास्त्री पार्क के झुग्गी निवासी प्रदीप उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदीप को हरियाणा के पलवल में उसकी बहन के घर से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि वह कुछ महीनों से 16 वर्षीय लड़की का पीछा कर रहा था और इसका पता चलने पर लड़की के पिता ने उसे थप्पड़ मारा था। पुलिस के अनुसार प्रदीप इसका बदला लेना चाहता था और वारदात को अंजाम देने के लिए उसने पिछले महीने आर के पुरम से एक कुल्हाड़ी खरीदी थी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को लड़की पर कथित तौर पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गई, जिसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि दक्षिण परिसर थाना में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

