एजेंसी न्यूज

Delhi: फर्जी ‘ट्रेडिंग ऐप’ से निवेशकों से 48 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली में कई निवेशकों से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को महाराष्ट्र में पकड़ा गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के पालघर के वनगांव से गिरफ्तार किए गए आरोपी जितेंद्र शर्मा ने खुद को एक वित्तीय सेवा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप्लीकेशन के जरिए फंसाया.

Delhi: फर्जी ‘ट्रेडिंग ऐप’ से निवेशकों से 48 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 मई : बाहरी उत्तरी दिल्ली में कई निवेशकों से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में 29 वर्षीय व्यक्ति को महाराष्ट्र में पकड़ा गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. महाराष्ट्र के पालघर के वनगांव से गिरफ्तार किए गए आरोपी जितेंद्र शर्मा ने खुद को एक वित्तीय सेवा कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ितों को एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप्लीकेशन के जरिए फंसाया.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) निधिन वलसन ने कहा, ‘‘शर्मा एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक के रूप में काम करता था और कमीशन के बदले में धोखाधड़ी वाले लेनदेन के लिए अपनी कंपनी के बैंक खाते उपलब्ध कराता था.’’ उन्होंने कहा कि उसके बैंक खाते राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज 46 शिकायतों से जुड़े थे. यह भी पढ़ें : ऐसा नियम नहीं कि राहत के लिए एक साल जेल में रहना जरूरी: न्यायालय ने धनशोधन मामले में जमानत दी

विनय सिंघल नाम के शख्स द्वारा की गयी शिकायत के बाद 17 मार्च को मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान तीन समान शिकायतें सामने आईं जिसमें नकली ट्रेडिंग ऐप्लिकेशन के माध्यम से धन अंतरित करने में धोखाधड़ी का पता चला. शिकायतकर्ता को एक खास ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा गया और उच्च मुनाफे का झूठा वादा किया गया. उन्होंने कहा कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने और धोखाधड़ी से प्राप्त धन की वसूली के प्रयास जारी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).