एजेंसी न्यूज

Delhi Road Rage: हॉर्न नहीं सुनने पर सिरफिरे ने दोस्तों के ग्रुप पर चलाई गोलियां, पुलिस ने किया अरेस्ट, बोला- मैं नशे में था

दिल्ली छावनी क्षेत्र में 27 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर नशे की हालत में एक अन्य वाहन पर सवार लोगों पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है.

Delhi Road Rage: हॉर्न नहीं सुनने पर सिरफिरे ने दोस्तों के ग्रुप पर चलाई गोलियां, पुलिस ने किया अरेस्ट, बोला- मैं नशे में था
नशे में एक कार चालक ने अन्य वाहन पर चलाई गोली (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली: दिल्ली छावनी क्षेत्र (Delhi Cantt) में 27 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर नशे की हालत में एक अन्य वाहन पर सवार लोगों पर गोली चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी नितिन कालकाजी का निवासी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल संदीप भाटी का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है. घटना बुधवार सुबह की है. पीड़ित के एक दोस्त ने सुबह करीब पांच बजे पीसीआर को फोन कर घटना की जानकारी दी थी. दिल्ली, उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में 29 अगस्त से बारिश की संभावना

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक नीली कार ने उनका पीछा करना शुरू किया और आरटीआर मार्ग पर ‘वेस्टर्न एअर कमांड गेट’ के पास पहुंचते ही कार के चालक ने कथित तौर गोली चला दी.

उन्होंने कहा, ‘‘ एक गोली कार के पीछे के शीशे से टकरा कर संदीप के सिर में लग गई. उसके दोस्तों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनकी कार को टक्कर मारकर फरार हो गया. इसके बाद वह संदीप को नोएडा के ‘यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ ले गए, वह अब भी आईसीयू में भर्ती है.’’

उन्होंने बातया कि पुलिस ने दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर लगे कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और आरोपी के वाहन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया.

उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने घटना के समय शराब पी रखी थी और उसे कुछ सही से याद नहीं था.’’ पुलिस को घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार अभी तक नहीं मिला है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).