देश की खबरें | दिल्ली: घरों में पृथक-वास कर रहे कोविड-19 के मरीजों में 37 प्रतिशत वृद्धि, निषिद्ध क्षेत्र भी बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों में वृद्धि आने से पिछले एक सप्ताह में घरों में पृथक करने वालों की संख्या में 37 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है तथा निषिद्ध क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहे हैं।

नयी दिल्ली, छह मार्च राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड के मामलों में वृद्धि आने से पिछले एक सप्ताह में घरों में पृथक करने वालों की संख्या में 37 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है तथा निषिद्ध क्षेत्र भी लगातार बढ़ रहे हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार संक्रमण दर 27 फरवरी की 3.36 प्रतिशत से बढ़कर पांच मार्च को 0.53 प्रतिशत हो गयी तथा निषिद्ध क्षेत्र भी 27 फरवरी के 545 से बढ़कर पांच मार्च को 591 हो गये।

दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 312 नये मामले सामने आये थे जो पिछले डेढ़ महीने में सर्वाधिक रोजाना मामले हैं। शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत हो जाने से अबतक यहां 10,918 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।

बृहस्पतिवार को यहां कोरोना वायरस के 261 नये मरीजों का पता चला था।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के हिसाब से एक जनवरी को इस महामारी के 585 तथा चार जनवरी को 384 नये मामले सामने आये । यह दैनिक आंकड़ा 11 जनवरी को 306 तक घटा तथा फिर 12 जनवरी को यह 386 हो गया।

संक्रमण के मामले फरवरी में घटने लगे थे किंतु 25 फरवरी को यह बढ़कर 256 पर पहुंच था जो उस महीने में सर्वाधिक था।

सत्ताईस फरवरी को 243 नये मामले सामने आये थे और निषिद्ध क्षेत्र 545 थे। उस दिन 627 लोग घरों में ही पृथकवास में थे। 28 फरवरी को दैनिक मामले घटकर 197 रह गये और संक्रमण दर 0.34 प्रतिशत हो गयी लेकिन निषिद्ध क्षेत्र 556 हो गये तथा घरों में पृथकवास वाले मरीज बढ़कर 691 हो गये। एक मार्च को निषिद्ध क्षेत्र बढ़कर 596 और घरों में पृथकवास वाले मरीज बढ़कर 739 हो गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\