देश की खबरें | दिल्ली : इस महीने 128.2 मिमी बारिश दर्ज, वर्ष 1956 के बाद अक्टूबर में सर्वाधिक वर्षा का रिकॉर्ड
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में इस महीने अबतक 128.2 मिलीमीटर बारिश हुई है जो वर्ष 1956 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर महीने में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली में इस महीने अबतक 128.2 मिलीमीटर बारिश हुई है जो वर्ष 1956 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर महीने में सबसे अधिक वर्षा का रिकॉर्ड है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में अक्टूबर 1956 में 236.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अक्टूबर महीने में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड वर्ष 1954 के नाम है तब 238.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक इस महीने दिल्ली में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 128.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो यहां अक्टूबर महीने में सबसे अधिक बारिश का चौथा रिकॉर्ड है।
पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रीय राजधानी में 122.5 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, दिल्ली में अक्टूबर 2020, 2018 और 2017 में बारिश नहीं हुई थी जबकि 2019 के अक्टूबर में 47.3 मिमी बारिश यहां दर्ज की गई थी।
मौसम कार्यालय का पूर्वानुमान है कि बुधवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली में तीन हफ्तों के भीतर बारिश का यह दूसरा लंबा दौर है।
राष्ट्रीय राजधानी में चक्रवाती स्थिति और निम्न दाब प्रणाली के मिल जाने से 21 से 24 सितंबर के बीच मानसूनी बारिश हुई थी। आईएमडी के मुताबिक हालांकि, दिल्ली में हो रही मौजूदा बारिश मानसूनी नहीं है और 29 सितंबर तक 516.9 मिमी बारिश होने के बाद मानसून शहर से लौट गया। विभाग ने बताया कि दिल्ली में सामान्यत: 653.6 मिमी बारिश होती है।
आईएमडी ने बताया कि मौजूदा बारिश का दौर पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं की वजह से है जिससे सालाना 774.4 मिमी औसत बारिश का कोटा प्राप्त करने में मदद मिली है।
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में अबतक 790 मिमी बारिश हो चुकी है।
आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में औसत 125.1 मिमी बारिश के मुकाबले 31 प्रतिशत अधिक 164.5 प्रतिशत बारिश हुई। इसी प्रकार जुलाई में सामान्य से 37 प्रतिशत अधिक 286.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि जून महीने में औसतन 74.1 मिमी के मुकाबले केवल 24.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 09:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

