एजेंसी न्यूज

Delhi: मकान में आग लगने पर 12 साल के बच्चे की मौत

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम एक मकान में आग लग जाने पर उसमें झुलसकर 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Delhi: मकान में आग लगने पर 12 साल के बच्चे की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली, 6 नवंबर : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में शुक्रवार शाम एक मकान में आग लग जाने पर उसमें झुलसकर 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई. दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि तोमर कॉलोनी में स्थित मकान की प्रथम मंजिल पर घरेलू उपयोग की वस्तुओं में आग लग गई थी. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: किश्तवाड़ में राइफल से दुर्घटनावश गोली चलने पर पुलिसकर्मी की मौत

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रात आठ बजकर 54 मिनट पर घटना के बारे में सूचना मिली जिसके बाद तीन दमकल वाहन आग बुझाने के लिए मौके पर गये.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 09:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).