विदेश की खबरें | पाकिस्तानी मौलवियों का प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान का दौरा करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी मौलवियों का एक प्रतिनिधिमंडल दक्षिण-पश्चिमी चमन सीमा क्षेत्र में सीमा पार शत्रुता को समाप्त करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए इस सप्ताह अफगानिस्तान की यात्रा करेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 18 दिसंबर पाकिस्तानी मौलवियों का एक प्रतिनिधिमंडल दक्षिण-पश्चिमी चमन सीमा क्षेत्र में सीमा पार शत्रुता को समाप्त करने के लिए अफगान अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए इस सप्ताह अफगानिस्तान की यात्रा करेगा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार पत्र ‘द न्यूज इंटरनेशनल’ ने चमन जिला प्रशासन के हवाले से अपनी खबर में बताया कि चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों और तालिबान के प्रमुख नेताओं के साथ कंधार और काबुल में बैठक करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के जाने के बाद पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा सुरक्षा बलों की ‘फ्लैग बैठक’ स्थगित कर दी गई है।

पाकिस्तान ने शुक्रवार अफगानिस्तान के प्रभारी राजदूत को तलब करके चमन इलाके के निकट अफगान सैनिकों की ओर से “बिना उकसावे” के की गई गोलीबारी की हालिया घटनाओं की निंदा की थी।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के चमन-स्पिन बोल्डक इलाके में बृहस्पतिवार को अफगान तालिबान बलों की ओर से की गई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए थे।

हाल के महीनों में ऐसी कई हिंसक घटनाएं और हमले हुए हैं, जिनके चलते पाकिस्तान और अफगानिस्तान के तालिबान शासकों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं। बृहस्पतिवार को हुई हिंसा एक सप्ताह से भी कम समय में हुई इस तरह की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 10 दिसंबर को हुए इसी तरह के एक हमले में सात नागरिकों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट