देश की खबरें | बिहार का प्रतिनिधिमंडल तमिलनाडु के तिरुपुर में श्रमिकों के लिए किये गये सुरक्षा उपायों से संतुष्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर चेन्नई में तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद बिहार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी राज्य के मजदूरों की सुरक्षा के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने के वास्ते रविवार को तिरुपुर का दौरा किया।
कोयंबटूर, पांच मार्च प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर चेन्नई में तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत करने के एक दिन बाद बिहार के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी राज्य के मजदूरों की सुरक्षा के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने के वास्ते रविवार को तिरुपुर का दौरा किया।
बिहार के ग्रामीण विकास सचिव डी बालामुरुगन के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तमिलनाडु सरकार और तिरुपुर जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों पर संतोष व्यक्त किया।
बालामुरुगन ने कहा, “प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी एस विनीत और पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार सहित अधिकारियों, वस्त्र उद्योग के प्रतिनिधियों तथा अन्य राज्यों से श्रमिकों को लाने वाले ठेकेदारों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की।”
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने श्रमिकों के साथ भी बातचीत की और उन्हें अफवाहों तथा फर्जी वीडियो पर ध्यान नहीं देने को कहा।
उन्होंने कहा, “हम श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तमिलनाडु सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों से संतुष्ट हैं।
जिले के अधिकारियों ने कहा कि तिरुपुर में वस्त्र उद्योग में 1.7 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिक कार्यरत हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)