देश की खबरें | पेंशन वितरण में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: ब्रजेश पाठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अधिकारियों को चेतावनी दी कि दिव्यांगों समेत तीन प्रमुख श्रेणियों के लोगों के पेंशन वितरण में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि राज्य सरकार पात्र सभी लोगों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मथुरा (उप्र), छह अगस्त उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को अधिकारियों को चेतावनी दी कि दिव्यांगों समेत तीन प्रमुख श्रेणियों के लोगों के पेंशन वितरण में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी क्योंकि राज्य सरकार पात्र सभी लोगों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

शनिवार को मथुरा पहुंचे ब्रजेश पाठक ने वृन्दावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद संवाददाताओं से कहा कि 25 दिनों के बाद सरकार की विभिन्न योजनाओं विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन और दिव्यांग पेंशन की प्रगति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा।

पाठक ने कहा कि आवेदनों के सत्यापन के बाद न केवल ‘पात्र’ व्यक्तियों को शत-प्रतिशत पेंशन सुनिश्चित की जाएगी, बल्कि जो पेंशन के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें विशेष शिविर लगाकर सरकार की विभिन्न पेंशन योजनाओं के दायरे में लाया जाएगा। यहां जारी विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने आए पाठक ने कहा कि समीक्षा बैठक में प्रत्येक विभाग का बिंदुवार आकलन किया जाएगा और 25 दिन बाद प्रगति की फीडबैक देने का निर्देश दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम बेहतर परिणाम के लिए जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों में शामिल करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार काम करेगी।

चिकित्सा और स्वास्थ्य का प्रभार संभालने वाले पाठक ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को निर्देश दिया गया है कि वह नवजात शिशु की मां को प्रसव के बाद 48 घंटे तक अस्पताल में रहने के लिए राजी करें ताकि नवजात शिशु का टीकाकरण हो सके। उन्होंने मथुरा के निवासियों से रविवार को होने वाले कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में भाग लेने की भी अपील की।

पाठक ने स्वास्थ्य विभाग को भी जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की ताकीद की। उन्होंने सीएमओ से कहा कि अस्पतालों में मशीनों की कमी नहीं रहे और रोगियों को चिकित्सा सुविधाएं समय पर एवं समर्पण भाव से उपलब्ध कराई जाएं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी अगर जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे, तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को अस्पताल से वापस नहीं भेजा जाए, मरीजों के लिए एम्बुलेंस सेवा के ‘रेस्पॉन्स टाइम’ का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान