खेल की खबरें | निश्चित रूप से दबाव महसूस कर रहा था: बटलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ टेस्ट में रन बनाने में असफल होने के बाद वह टीम में अपने स्थान को लेकर दबाव महसूस कर रहे थे।

मैनचेस्टर, 25 जुलाई इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को कहा कि पिछले कुछ टेस्ट में रन बनाने में असफल होने के बाद वह टीम में अपने स्थान को लेकर दबाव महसूस कर रहे थे।

बटलर फार्म से जूझ रहे थे और पिछले सात टेस्ट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके जिससे टीम के उनके स्थान को लेकर संशय बन गया था। इस 29 साल के खिलाड़ी ने हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ निर्णायक टेस्ट के शुरूआती दिन 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिससे इंग्लैंड की टीम को चार विकेट पर 122 रन के स्कोर से उबरने में मदद मिली।

यह भी पढ़े | Coronavirus: डेट्रायट मैराथन कोविड-19 के कारण हुई रद्द.

बटलर और ओली पोप ने मिलकर 140 रन की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड की टीम 250 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही।

यह पूछने पर कि क्या टीम में स्थान को लेकर वह परेशान थे तो बटलर ने कहा, ‘‘हां, निश्चित रूप से, लेकिन मुझे लगता है कि क्रीज पर समय बिताने से आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और मैं निश्चित रूप से ऐसा नहीं कर पा रहा था। ’’

यह भी पढ़े | हार्दिक पांड्या ने पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, जल्द घर आने वाला है नन्हा मेहमान.

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मुझे लगता है कि यह अपनी टीम के लिये काम करने के बारे में है जिससे मैं भली भांति वाकिफ हूं और अगर आप वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हो, जैसा कि आप करना चाहते तो आपको लगता है कि आप अपना काम उस तरह से नहीं कर रहे हो जैसा आपको अपनी टीम के लिये करना चाहिए। ’’

उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से दबाव महसूस कर रहा था। मैं इतने समय तक खेल चुका हूं कि यह अच्छी तरह समझता हूं कि आप कब दबाव में होते हो और यह आपके कंधों पर होता है कि आप इससे कैसे निपटते हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\