जरुरी जानकारी | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्नाटक निवेशक सम्मेलन का किया उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट कर्नाटक-2025’ का उद्घाटन किया।

बेंगलुरु, 11 फरवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘इन्वेस्ट कर्नाटक-2025’ का उद्घाटन किया।

सिंह के उद्घाटन के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें समझौते, कई सेमिनार, नीतियों की घोषणाएं की जाएंगी। साथ ही स्टार्टअप के समक्ष चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, केंद्रीय खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी, उप-मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, कर्नाटक के बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरपर्सन सज्जन जिंदल, बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ, किर्लोस्कर सिस्टम्स की चेयरपर्सन गीतांजलि किर्लोस्कर, हीरो फ्यूचर एनर्जी के चेयरपर्सन राहुल मुंजाल शामिल हुए।

सम्मेलन मंगलवार के भव्य उद्घाटन के बाद 12 फरवरी को आधिकारिक तौर पर शुरू होगा। तीन दिवसीय सम्मेलन में नवोन्मेष, औद्योगिक विकास और वैश्विक भागीदारी को बढ़ावा देने में दक्षिणी राज्य के रणनीतिक लाभों को सामने रखा जाएगा।

कर्नाटक के मंत्री एम बी पाटिल के अनुसार, ‘रीइमेजिनिंग ग्रोथ’ विषय के साथ, इन्वेस्ट कर्नाटक-2025 को 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की उम्मीद है। इसमें से कम-से-कम 70 प्रतिशत प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का लक्ष्य है।

अधिकारियों ने कहा कि 75 से अधिक प्रमुख वक्ताओं, 25 से अधिक तकनीकी सत्रों, 10 से अधिक देशों के सत्रों और एसएमई कनेक्ट चर्चाओं के साथ, राज्य का वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएम) वैश्विक आर्थिक रुझानों, उभरती प्रौद्योगिकियों और रणनीतियों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेगा।

पाटिल ने कहा है कि शिखर सम्मेलन के दौरान 19 देशों के साझेदार निवेश और व्यापार चर्चा में शामिल होंगे। नौ देशों के मंडप द्विपक्षीय सहयोग और निवेश के अवसरों का प्रदर्शित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड