देश की खबरें | रक्षा मंत्री ने भारत की पहली स्वदेश निर्मित चालकरहित मेट्रो कार का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश की पहली स्वदेश निर्मित चालक रहित मेट्रो कार का यहां बीईएमएल विनिर्माण केंद्र में उद्घाटन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 15 जनवरी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश की पहली स्वदेश निर्मित चालक रहित मेट्रो कार का यहां बीईएमएल विनिर्माण केंद्र में उद्घाटन किया।

निर्माण संयंत्र का दौरा करने वाले रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड’ (बीईएमएल) के बेंगलुरू मुख्यालय में इंजीनियरों और तकनीशियनों की टीम अच्छा काम कर रही है जिसपर उन्हें गर्व है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वे (इंजीनियर और तकनीशियन) ‘आत्मनिर्भर भारत’ के वास्तविक योद्धा हैं, जो भारत को आगे ले जा रहे हैं।’’

बीईएमएल के मुताबिक, अत्याधुनिक चालक रहित मेट्रो कार कंपनी के बेंगलुरू परिसर में बनाई जा रही है जो स्टेनलेस स्टील से बनी है और छह कारों वाली मेट्रो ट्रेन में 2,280 यात्रियों को ढोने की क्षमता है।

बीईएमएल को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की एमआरएस1 परियोजना के लिए कुल 576 कारों के निर्माण का ऑर्डर मिला है और जनवरी 2024 तक इनकी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

इस अवसर पर सचिव (रक्षा उत्पादन) राजकुमार, बीईएमएल लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दीपक कुमार होता मौजूद थे।

होता ने कहा, ‘‘बीईएमएल का मेट्रो निर्माण में प्रवेश करना भारत के शहरी परिवहन परिदृश्य के लिए निर्णायक क्षण है।’’

सिंह ने बेंगलुरू परिसर में ‘एयरोस्पेस असेंबली हैंगर’ का डिजिटल उद्घाटन किया और बीईएमएल द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी टाट्रा कैबिन का भी उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान