खेल की खबरें | गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने पाकिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने लगभग 35 मिनट तक पिछड़ने के बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में शुक्रवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में पाकिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोका।
चेन्नई, चार अगस्त गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया ने लगभग 35 मिनट तक पिछड़ने के बाद एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में शुक्रवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में पाकिस्तान को 1-1 की बराबरी पर रोका।
पाकिस्तान गुरुवार को अपने शुरुआती मैच में मलेशिया से 1-3 से हार गया था। मैच के 18वें मिनट में अब्दुल शाहिद के गोल से पाकिस्तान ने मैच में बढ़त बना ली। जिहुन यांग ने 53वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर स्कोर 1-1 कर दिया।
पाकिस्तान के कप्तान उमर भुट्टा को उनके 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में भाग लेने के लिए मुकाबले से पहले हॉकी इंडिया द्वारा सम्मानित किया गया।
मैच के शुरुआती क्वार्टर में दोनों टीमों ने पूरा जोर लेकिन एक दूसरे के सर्कल को भेदने में नाकाम रहे।
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में शाहिद ने गेंद को कोरिया की गोलपोस्ट में डालकर पाकिस्तान का खाता खोला। इसके दो मिनट के बाद भुट्टा को को ग्रीन कार्ड दिखाया गया और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। टीम मध्यांतर तक इस बढ़त को कायम रखने में सफल रही।
दोनों टीमों के बीच गेंद पर नियंत्रण बनाये रखने के लिए तीसरे क्वार्टर में रोमांचक मुकाबला हुआ। पाकिस्तान और कोरिया दोनों ने इस क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन वे मौके को गोल में नहीं बदल सके।
आखिरी क्वार्टर में कोरिया ने अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया। दोनों टीमों के बीच इस दौरान मैदान पर गहमागहमी भी हुई। मैच के 48वें मिनट में पाकिस्तान के अकील अहमद और 51वें मिनट में कोरिया के पार्क को ग्रीन कार्ड के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा।
इसके एक मिनट के बाद कोरिया ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया जो पेनल्टी स्ट्रोक में बदल गया। यांग ने इस मौके को भुना कर स्कोर बराबर कर दिया। आखिरी कुछ मिनटों में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन उन्हें 1-1 की बराबरी के साथ अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा।
अगले मैच में कोरिया का सामना चीन जबकि पाकिस्तान का मुकाबला जापान से होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

