एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | गत चैंपियन भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में चीन को 3-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की।

खेल की खबरें | गत चैंपियन भारत ने एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले मैच में चीन को 3-0 से हराया

हुलुनबुइर (चीन), आठ सितंबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में मेजबान चीन पर 3-0 की शानदार जीत के साथ शुरुआत की।

भारत के लिए सुखजीत सिंह (14वें मिनट), उत्तम सिंह (27वें मिनट) और अभिषेक (32वें मिनट) ने गोल किए जबकि चीन एक भी गोल नहीं कर सका।

ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक हासिल करने के बाद टूर्नामेंट में खेलने उतरी भारत ने शुरुआत में मिले मौकों को भुनाया और डिफेंस में भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

सुखजीत ने पहले क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त दिलाई जबकि दूसरे क्वार्टर की समाप्ति से ठीक तीन मिनट पहले उत्तम सिंह ने बढ़त दोगुनी कर दी जिससे भारत पहले हाफ तक 2-0 से आगे हो गया।

खेल फिर से शुरू होने के ठीक दो मिनट बाद अभिषेक ने शानदार रिवर्स हिट से गोल किया।

भारत पूल एक में अपने दूसरे मैच में सोमवार को जापान से भिड़ेगा।

पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट जीता था जिससे वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई थी।

अन्य मैचों में मलेशिया ने पाकिस्तान को 2-2 से बराबरी पर रोका जबकि जापान और कोरिया ने 5-5 से ड्रा खेला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2024 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).