देश की खबरें | रक्षा मंत्रालय ने 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए निविदा जारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)से 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया निविदा जारी करके शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जून रक्षा मंत्रालय ने सरकारी एयरोस्पेस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)से 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया निविदा जारी करके शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि खरीद परियोजना के तहत मंत्रालय द्वारा ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ (आरएफपी) या प्रारंभिक निविदा जारी कर दी गई है।

इसके अलावा एचएएल ने बीएसई लिमिटेड को सूचित किया है कि मंत्रालय द्वारा 156 हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद के लिए आरएफपी जारी की गई है।

पिछले साल नवंबर में, रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 156 ‘प्रचंड’ नामक लड़ाकू हेलीकॉप्टर की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

इन 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर में से 90 सेना के लिए और 66 भारतीय वायु सेना के लिए होंगे। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा विकसित और 5.8 टन वजनी दो इंजन वाला यह हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) विभिन्न हथियार प्रणालियों से लैस है और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दुश्मन के टैंकों, बंकरों, ड्रोन और अन्य संपत्तियों को नष्ट करने में सक्षम है।

इस हेलीकॉप्टर में आधुनिक स्टेल्थ विशेषताएं, मजबूत कवच सुरक्षा और रात में हमला करने की अद्भुत क्षमता है। इसके अलावा यह दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में भी उड़ान भरने में पूरी तरह सक्षम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\