विदेश की खबरें | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय से संवाद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद के दौरान तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अबुजा, 30 मई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद के दौरान तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार के प्रगतिशील प्रयासों के कारण वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।

सिंह तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे, जो संभवत: किसी भारतीय रक्षा मंत्री की इस अफ्रीकी देश की पहली यात्रा है।

रक्षा मंत्री ने सोमवार को नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, सिंह ने सोमवार शाम को अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नाइजीरिया में बसे भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत की।

बयान के मुताबिक, संवाद के दौरान सिंह ने सरकार के ‘आत्मनिर्भरता’ पर ध्यान केंद्रित करने और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में की गई महत्वपूर्ण प्रगति पर जोर दिया।

इस कार्यक्रम में न केवल अबुजा से बल्कि लागोस तथा नाइजीरिया के अन्य शहरों से भी भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।

सिंह ने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए सकारात्मक योगदान की भी सराहना की।

नाइजीरिया में लगभग 50,000 भारतीय निवास करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\