देश की खबरें | रक्षा खरीद परिषद ने अमेरिका से एमक्यू-9बी ड्रोन खरीदने की मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने विशेष रूप से चीन से लगी सीमा पर सशस्त्र बलों के निगरानी उपकरण बढ़ाने के लिए 30 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन अमेरिका से खरीदने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 15 जून रक्षा मंत्रालय ने विशेष रूप से चीन से लगी सीमा पर सशस्त्र बलों के निगरानी उपकरण बढ़ाने के लिए 30 एमक्यू-9बी प्रीडेटर ड्रोन अमेरिका से खरीदने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा से कुछ दिन पहले यह फैसला लिया गया है।
यह उम्मीद है कि तीन अरब डॉलर के इस खरीद सौदे की घोषणा मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच व्हाइट हाउस में अगले हफ्ते होने वाली बैठक के बाद की जाएगी।
घटनाक्रम से अवगत व्यक्तियों ने बताया कि खरीद प्रस्ताव को रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की एक बैठक में मंजूरी दी गई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की।
‘सी गार्डियन’ ड्रोन तीनों सशस्त्र बलों के लिए खरीदे गये हैं क्योंकि ये ड्रोन समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी युद्ध सहित कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि नौसेना को 14 ड्रोन, जबकि भारतीय वायुसेना और थलसेना को आठ-आठ ड्रोन मिलने की संभावना है।
एमक्यू-9बी के दो स्वरूप हैं--स्काई गार्डियन और सी गार्डियन।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)