भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह मामला ट्विटर पर कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट करने की शिकायत को लेकर दर्ज किया गया है।
ठाणे, 12 मई महाराष्ट्र पुलिस ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ मानहानि का गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया है।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह मामला ट्विटर पर कथित रूप से अपमानजनक ट्वीट करने की शिकायत को लेकर दर्ज किया गया है।
ठाणे पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी सुखदा नारकर ने बताया कि बृजकिशोर दत्त नामक व्यक्ति ने कल्याण के महात्मा फुले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक, दत्त महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के महासचिव हैं।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा- 500 (मानहानि पर सजा) के तहत गैर संज्ञेय मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे मामलों में शिकायतकर्ता प्रतिवादी के खिलाफ अदालत जा सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

