खेल की खबरें | दीप्ति शर्मा ने ‘द हंड्रेड’ से नाम वापस लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और लंदन स्पिरिट की हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यभार (अधिक मैच खेलने से होने वाली थकान या चोट) प्रबंधन के लिए ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया।

लंदन, आठ जुलाई भारत और लंदन स्पिरिट की हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने मंगलवार को अपने कार्यभार (अधिक मैच खेलने से होने वाली थकान या चोट) प्रबंधन के लिए ‘द हंड्रेड’ प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार दीप्ति ने आगामी व्यस्त सत्र को देखते हुए इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।  दीप्ति अभी भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड में ही है।

वामहस्त बल्लेबाजी करने वाली दीप्ति ने पिछले साल छक्का लगा कर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

फ्रेंचाइजी ने दीप्ति की जगह ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया है। दीप्ति के हटने से प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों की उपस्थिति भी समाप्त हो गई है।

दीप्ति का अनुबंध 36,000 पाउंड का है।

भारतीय महिला टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेल रही है। टीम इसके बाद तीन मैचों की वनडे श्रृंखला खेलेगी।

इस साल के आखिर में वनडे विश्व कप के अलावा भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भी खेलनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू