Russia Ukraine War: यूक्रेन में संघर्ष जारी रहने पर ‘‘गहरा खेद’’ है- इमरान खान ने जेलेंस्की से कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की और रूस तथा यूक्रेन के बीच ‘‘सैन्य संघर्ष’’ को स्थायी रूप से खत्म करने एवं इस मुद्दे के कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया.

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद, 29 मार्च : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की और रूस तथा यूक्रेन के बीच ‘‘सैन्य संघर्ष’’ को स्थायी रूप से खत्म करने एवं इस मुद्दे के कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया. प्रधानमंत्री कार्यालय से मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री खान को जेलेंस्की का फोन आया था और दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त पूर्वी यूरोपीय देश में बदलते हालात पर चर्चा की.

खान ने ‘‘सैन्य संघर्ष जारी रहने पर खेद जताया और संघर्ष को तत्काल खत्म करने तथा संवाद एवं कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के समर्थन में पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख को दोहराया.’’ यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: मारियुपोल में 5,000 लोग मारे गए, 1.70 लाख की घेराबंदी

बातचीत के दौरान खान ने पाकिस्तानी छात्रों और नागरिकों को युद्धग्रस्त देश से सुरक्षित बाहर निकालने में यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए भी जेलेंस्की का आभार व्यक्त किया.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू