खेल की खबरें | दीपिका के पांच गोल, हॉकी हरियाणा ने असम हॉकी को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दीपिका के हैट्रिक समेत पांच गोल की मदद से हॉकी हरियाणा ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में असम हॉकी को 15 . 0 से हराया ।

पुणे, 15 मार्च दीपिका के हैट्रिक समेत पांच गोल की मदद से हॉकी हरियाणा ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में असम हॉकी को 15 . 0 से हराया ।

दीपिका (दूसरा, 40वां, 42वां, 49वां और 56वां मिनट) ने पहले मैच में हरियाणा की जीत की सूत्रधार की भूमिका निभाई । उन्होंने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किये जबकि तीन फील्ड गोल दागे ।

शर्मिला देवी (दूसरा और 35वां मिनट), महिमा चौधरी (15वां और 47वां), उदिता (32वां और 36वां मिनट) ने दो दो गोल किये जबकि नेहा गोयल (आठवां), नवनीत कौर (26वां), एकता कौशिक (44वां) और ज्योति (50वां) ने एक एक गोल किया ।

इस जीत से हॉकी हरियाणा तीन अंक लेकर पूल में शीर्ष पर है । पुडुच्चेरी हॉकी पूल में तीसरी टीम है ।

पूल ई में ओडिशा हॉकी संघ ने गोवा हॉकी को 9 . 1 से मात दी । दीप्ति लाकड़ी (पांचवां और 12वां मिनट), डिपि मोनिका टोप्पो (10वां और 51वां मिनट) और एटेन टोप्नो (12वां और 34वां मिनट) ने दो दो गोल दागे ।

जीवन किशोरी टोप्पो (29वां), नीतू लाकड़ा(57वां) और अनुपा बारला (60वां) ने एक एक गोल किया ।

गोवा के लिये एकमात्र गोल गीता राठौड़ ने दागा । पूल ई में ओडिशा हॉकी संघ की टीम शीर्ष पर है जबकि तीसरी टीम हॉकी चंडीगढ है ।

पूल एफ में हॉकी पंजाब ने हॉकी राजस्थान को 11 . 2 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\