देश की खबरें | दीपक कुमार को स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में रजत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय मुक्केबाज दीपक कुमार (52 किग्रा) को शनिवार को बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय मुक्केबाज दीपक कुमार (52 किग्रा) को शनिवार को बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे 72वें स्ट्रांजा मेमोरियल मुक्केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

एशियाई रजत पदक विजेता दीपक स्थानीय मुक्केबाज और यूरोपीय चैम्पियनशिप के दो बार के स्वर्ण पदक विजेता डेनियल असेनोव से करीबी मुकाबले में खंडित फैसले से हार गये।

इस भारतीय मुक्केबाज ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन शखोबिदिन जोइरोव को हराकर उलटफेर किया था।

फाइनल के पहले दौर में बुल्गारिया का मुक्केबाज दीपक पर भारी दिखा जिसने अपना बचाव करने के साथ जवाबी हमले भी किये। असेनोव के ‘हाई गार्ड’ के कारण दीपक सही पंच लगाने में जूझते दिखे।

दीपक ने दूसरे दौर में शानदार वापसी की और बेहतर रक्षात्मक खेल दिखाया लेकिन जजों ने असेनोव के पक्ष में फैसला दिया।

आखिरी तीन मिनट के खेल में दीपक पूरी तरह हावी दिखे। उन्होंने विरोधी खिलाड़ी के हमले का बचाव करते हुए शानदार पंच लगाये।

भारतीय सेना के नायब सूबेदार दीपक इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता है।

इससे पहले नवीन बूरा (69 किग्रा) को एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी उज्बेकिस्तान के बोबो-उसमोन बातुरोव से सेमीफाइनल में हार के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

टूर्नामेंट में भारत का सफर दो पदक के साथ खत्म हुआ जो पिछले टूर्नामेंट से एक पदक कम है।

भारत की कोई भी महिला मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल दौर से आगे नहीं बढ़ सकी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\