देश की खबरें | दीनदयाल उपाध्याय एक मानवतावादी, असाधारण दूरदर्शी : उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

नयी दिल्ली, 25 सितंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर धनखड़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को एक मानवतावादी और एक असाधारण दूरदर्शी बताया।

उपराष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, “महान राष्ट्रवादी, मानवतावादी और असाधारण दूरदर्शी पंडित दीनदयाल जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”

1916 में मथुरा में जन्मे पंडित दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारी और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे।

धनखड़ ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को उद्धृत करते हुए कहा कि कोई वास्तव में कैसे भारत की आत्मा को समझ सकता है।

उन्होंने कहा, “अगर भारत की आत्मा को समझना है तो इस देश को राजनीतिक या आर्थिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि सांस्कृतिक नजरिए से देखना चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट