एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | दीक्षा आयरिश ओपन गोल्फ में 63वें पायदान पर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर 2025 केपीएमजी महिला आयरिश ओपन के अंतिम दौर में चार ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर रही।

खेल की खबरें | दीक्षा आयरिश ओपन गोल्फ में 63वें पायदान पर रही

किल्डारे (आयरलैंड), सात जुलाई भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर 2025 केपीएमजी महिला आयरिश ओपन के अंतिम दौर में चार ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 63वें स्थान पर रही।

लगातार 11वें टूर्नामेंट में कट हासिल करने में सफल रही दीक्षा पिछले दो दौर के बेहतर प्रदर्शन को आखिरी दौर में जारी नहीं रख सकी। उन्होंने 75-73-73-77 के कार्ड के साथ कुल छह ओवर का स्कोर बनाया।

अवनि प्रशांत, त्वेसा मलिक और हिताक्षी बख्शी जैसी भारतीय खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के कट में प्रवेश करने से चूक गई थी।

एमेच्योर लोट्टी वोड ने छह शॉट के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

इंग्लैंड की इस खिलाड़ी ने शुरुआती तीन दौर में 68-67-67 के कार्ड खेलने के बाद चौथे दौर में चार-अंडर 69 का कार्ड खेला।

उन्होंने कुल 21-अंडर का स्कोर बना दूसरे स्थान पर काबिज मैडलीन सैगस्ट्रॉम (68) को बड़े अंतर से पीछे छोड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).