देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में कमी आई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में मतदाताओं की संख्या 7,51,411 कम होकर अब 3.99 करोड़ रह गई है जबकि पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3.03 लाख हो गई।

अमरावती, पांच जनवरी आंध्र प्रदेश में मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में मतदाताओं की संख्या 7,51,411 कम होकर अब 3.99 करोड़ रह गई है जबकि पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3.03 लाख हो गई।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2023 के बाद बृहस्पतिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी। इसमें कुल मतदाताओं की संख्या 3,99,84,868 है।

एसएसआर-2022 के अंत में पांच जनवरी 2022 को आंध्र प्रदेश में कुल 4,07,36,279 मतदाता थे।

बृहस्पतिवार को जारी अंतिम सूची के अनुसार, राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या 2,02,21,455 जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,97,59,489 है।

पहली बार मतदान करने वाले 18-19 साल के मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,03,225 हो गई जो नवंबर में प्रकाशित मसौदा सूची से कहीं ज्यादा हैं।

मीणा ने एक विज्ञप्ति में कहा, ''हमने 18-19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमने शिक्षण संस्थानों में जागरूकता शिविर आयोजित किये।’’

पिछले साल नवंबर में मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित करने के बाद लगभग 5,97,701 मतदाता बढ़ गए। पिछले साल जनवरी से नवंबर तक कुल 4,66,973 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड