एजेंसी न्यूज

गौतमबुद्ध नगर जिले में कुछ औद्योगिक संस्थानों को खोलने का निर्णय

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित सैकड़ों औद्योगिक संस्थानों तथा बिल्डरों ने काम शुरू करने की अनुमति मांगी थी जिसके बाद दोनों प्राधिकरणों ने कुछ उद्योगों और बिल्डरों को निर्माण की अनुमति दी है। जबकि कुछ के आवेदन निरस्त कर दिये गये है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में कुछ औद्योगिक संस्थानों को खोलने का निर्णय
जमात

नोएडा, पांच मई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में लॉकडाउन की वजह से बंद पड़े कुछ औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थानों को राज्य सरकार ने खोलने का निर्णय लिया है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित सैकड़ों औद्योगिक संस्थानों तथा बिल्डरों ने काम शुरू करने की अनुमति मांगी थी जिसके बाद दोनों प्राधिकरणों ने कुछ उद्योगों और बिल्डरों को निर्माण की अनुमति दी है। जबकि कुछ के आवेदन निरस्त कर दिये गये है।

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि कोविड-19 के ज्यादा संक्रमित मरीज पाए जाने की वजह से जनपद गौतम बुद्ध नगर ‘रेड जोन’ में है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 14 तरह के उद्योगों को चलाने का आदेश जारी किया है।

उन्होंने बताया कि नोएडा में 1800 फैक्ट्रियों के प्रबंधकों ने फैक्ट्री चलाने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सही पाए जाने पर अब तक 180 उद्योगों को संचालन की अनुमति दी गई है जबकि 120 फैक्ट्री मालिकों के आवेदन को खारिज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक नोएडा में नौ बिल्डरों को निर्माण की अनुमति दी गई है। सीईओ ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की 20 निर्माण परियोजनाओं को काम करने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि जिन कारखानों और बिल्डरों को काम की अनुमति दी गई है, उन्हें कोविड-19 के प्रोटोकॉल संबंधी नियमों का अनुपालन करने को कहा गया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयों को खोलने के लिए मंगलवार की शाम 5 बजे तक 152 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 57 औद्योगिक इकाइयों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मानक के अनुरूप नहीं होने की वजह से 88 आवेदनों को निरस्त किया गया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).