देश की खबरें | जालंधर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।
चंडीगढ़, छह मार्च पंजाब के जालंधर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार से रात्रि कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त घनश्याम थोरी ने कहा कि जिले में रात 11 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
उन्होंने बताया कि यह आदेश शनिवार से प्रभावी होगा।
जालंधर में शुक्रवार को संक्रमण के अधिकतम 134 नए मामले सामने आए थे।
चिकित्सा बुलेटिन के अनुसार, अभी जालंधर में संक्रमण के कुल 856 मरीज उपचाराधीन हैं।
पंजाब में पिछले चार सप्ताह से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2021 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

