Omicron Variant: न्यूजीलैंड में ओमीक्रोन के मामले आने के बाद नए कोविड प्रतिबंध लगाने का फैसला
न्यूजीलैंड में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रंग आधारित नीति के तहत सोमवार से ‘‘ रेड सेटिंग’’ प्रभावी होगी जिसके तहत मास्क पहनने की जरूरत और समागम में लोगों की संख्या सीमित करने जैसे उपाय शामिल हैं.
न्यूजीलैंड में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रंग आधारित नीति के तहत सोमवार से ‘‘ रेड सेटिंग’’ प्रभावी होगी जिसके तहत मास्क पहनने की जरूरत और समागम में लोगों की संख्या सीमित करने जैसे उपाय शामिल हैं. अर्डर्न ने जोर देकर कहा कि ‘‘लाल का अभिप्राय लॉकडाउन नहीं है’’. उन्होंने कहा कि कारोबार खुले रह सकते हैं और लोगों को अपने मित्रों और परिवारवालों के साथ मिलने-जुलने तथा देश में घूमने की स्वतंत्रता होगी.
अर्डर्न ने वेलिंगटन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी योजना डेल्टा स्वरूप की तरह शुरुआती दौर में ही ओमीक्रोन के संक्रमण को रोकने की है, जिसमें हम तेजी से जांच करेंगे, संपर्क में आए लोगों का पता लगाएंगे, उन्हें अलग करेंगे ताकि ओमीक्रोन के प्रसार को धीमा किया जा सके.’’ यह भी पढ़ें :COVID-19: दिल्ली सरकार बच्चों पर पड़ने वाले कोविड प्रभाव पर सर्वेक्षण करेगी
न्यूजीलैंड उन कुछ देशों में शामिल हैं, जहां पर ओमीक्रोन ने महामारी का स्वरूप नहीं लिया है, लेकिन अर्डर्न ने स्वीकार किया कि इस स्वरूप के अधिक संक्रामक होने की वजह से प्रसार को रोकना मुश्किल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2022 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

