देश की खबरें | बिहार में नीलगाय और जंगली सुअरों को मारने के लिए निशानेबाज नियुक्त करने का निर्णय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के कुछ जिलों में नीलगाय और जंगली सुअरों द्वारा बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचाने से चिंतित प्रदेश सरकार ने संरक्षित वन क्षेत्र के बाहर उन्हें मारने के लिए लाइसेंसधारी पेशेवर निशानेबाजों को नियुक्त करने का फैसला किया है।

पटना, सात अगस्त बिहार के कुछ जिलों में नीलगाय और जंगली सुअरों द्वारा बड़े पैमाने पर फसल को नुकसान पहुंचाने से चिंतित प्रदेश सरकार ने संरक्षित वन क्षेत्र के बाहर उन्हें मारने के लिए लाइसेंसधारी पेशेवर निशानेबाजों को नियुक्त करने का फैसला किया है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने कहा कि किसानों द्वारा दर्ज की गई फसल क्षति की शिकायतों का आकलन करने के लिये मुखिया को कहा गया है ।

उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा नियुक्त किए जाने वाले निशानेबाजों को खेतों में भकटते हुए पाएं जाने वाले इन जानवरों को मार देने के लिये कहा जायेगा ।

उन्होंने बताया कि नीलगाय और जंगली सुअर मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, भोजपुर और शिवहर जिलों में बड़े पैमाने पर कृषि फसलों को नष्ट कर रहे हैं।

वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम 1972 के प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग ने राज्य द्वारा नियुक्त निशानेबाजों द्वारा संरक्षित क्षेत्र के बाहर इन जानवरों की पहचान करने और उन्हें मारने की अनुमति देने के लिए मुखिया को नोडल प्राधिकरण के रूप में नियुक्त किया है।

चौधरी ने बताया कि यह काम वन विभाग के अधिकारियों के समन्वय से किया जाएगा ।

उन्होंने यह भी कहा कि लाइसेंसी बंदूक रखने वाले पेशेवर निशानेबाजों का चयन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। चौधरी ने कहा कि समिति को अब तक 14 निशानेबाजों के आवेदन मिले हैं और उन्हें इस महीने के अंत तक नियुक्त करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए तय की गई प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करना होगा। अधिकारी ने बताया कि मुखिया पूरे अभ्यास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे ।

उन्होंने बताया कि निशानेबाजों को कारतूस और मृत जानवारों दफनाने का खर्चा सरकार उठाएगी।

संपर्क किए जाने पर बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अभियान को अंजाम देते समय अत्यधिक सावधानी बरती जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि ये दो जानवर राज्य के कुछ जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन संबंधित क्षेत्र के मुखिया को बहुत सावधानी से काम लेना होगा और किसानों की शिकायतों के उचित सत्यापन के बाद ही निशानेबाजों को शिकार के लिए परमिट जारी करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि मुखिया को सक्षम प्राधिकारी को मासिक रिपोर्ट देनी होगी।

इस बीच ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल के इंडिया विंग के प्रबंध निदेशक आलोकपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि जानवरों को मारना इस समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के उपाय अन्य राज्य सरकारों द्वारा भी अतीत में किए गए हैं, इससे कभी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला और समस्या अब भी जस की तस बनी हुई है।

सेनगुप्ता ने कहा कि निर्दोष जानवरों की हत्या की निंदा की जानी चाहिए।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू