देश की खबरें | एसओपी तय किेये जाने के बाद महाराष्ट्र में रेस्तरां फिर से खोले जाने पर निर्णय :ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में होटल एवं रेस्तरां फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप दिये जाने के बाद लिया जाएगा।

मुंबई, पांच जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में होटल एवं रेस्तरां फिर से खोले जाने के बारे में निर्णय मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अंतिम रूप दिये जाने के बाद लिया जाएगा।

होटल एवं लॉज के विभिन्न संघों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि होटल उद्योग ने पर्यटन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी क्षेत्र में आज कोरोना के 12 नए मामले सामने आए : 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एक अन्य बैठक को संबोधित करते हुए मुख्मयंत्री ने कंपनियों से अपने श्रमिकों की छंटनी नहीं करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘होटलों और रेस्तरां को फिर से खोले जाने के लिये एसओपी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह पूरा हो जाने पर होटलों और रेस्तरां को फिर से खोले जाने पर निर्णय लिया जाएगा।’’

यह भी पढ़े | Earthquake In Mizoram: मिजोरम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.6 मापी गई.

राज्य में कोविड-19 के मामले चार जुलाई को बढ़ कर 2,00,064 हो गये जबकि इससे अब तक 8,671 लोगों की मौत हुई है।

इस बीच, पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में होटल उद्योग की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने एक डिजिटल बैठक को संबोधित करते हुए कहा,‘‘होटल उद्योग ने अग्रिम मोर्चे पर लड़ रहे कर्मियों को होटल और लॉज में रहने की जगह देकर (कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में) पहले दिन से ही अहम भूमिका निभाई है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\