राजस्थान की जेलो में बंद कैदियों की वायरस संक्रमण की रैंडम सैम्पलिंग पर निर्णय कल
एक शीर्ष जेल अधिकारी ने बताया कि राजधानी जयपुर की जिला जैल में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने सभी कैदियों और कर्मियों के नमूने जांच के लिये भेजे है और अब जयपुर की केन्द्रीय जेल में भी रैंडम सैम्पलिंग शुरू की जायेगी।
जयपुर,17 मई राजधानी जयपुर की जिला जेल और केन्द्रीय कारागृह में 140 से अधिक कैदियों और कर्मचारियों में कारोना वायरस संक्रमण पुष्टि होने के बाद राजस्थान की अन्य जेलो में बंदियों की रैंडम सैंपलिंग के बारे में सोमवार को निर्णय लिये जाने की संभावना है।
एक शीर्ष जेल अधिकारी ने बताया कि राजधानी जयपुर की जिला जैल में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने सभी कैदियों और कर्मियों के नमूने जांच के लिये भेजे है और अब जयपुर की केन्द्रीय जेल में भी रैंडम सैम्पलिंग शुरू की जायेगी।
पुलिस महानिदेशक (जेल) एन आर के रेड्डी ने बताया कि जयपुर की जिला जेल के सभी कैदियों और कर्मियों के नमूनों की जांच की गई है। इस जिला जेल में अभी तक 130 कैदी और जेल अधीक्षक कोरोनवायरस से संक्रमित पाये गये है। जयपुर की केन्द्रीय कारागृह के एक वार्ड में भी कुछ वायरस संक्रमण के मामले सामने के बाद अब अन्य वार्डो में भी रैंडम सैम्पलिंग करने का निर्णय लिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य की अन्य जेलों जहां अभी तक संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है लेकिन वहां भी रैंडम सैम्पलिंग के जरिये जांच करने के बारे में गृह विभाग के अधिकारियों की कल की बैठक में निर्णय लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि हम कल की बैठक में राज्य की अन्य जेलो में रैंडम सैम्पलिंग के बारे में निर्णय ले सकते है।
उन्होंने बताया कि मार्च में लॉकडाउन लागू होने की घोषणा के बाद जेल में नये आने वाले कैदियों के लिये अलग से पृथक-वास का प्रबंध किया गया है। नये आने वाले कैदी को सामान्य वार्ड में भेजने से पहले उसे 14—21 दिनों तक नये वार्ड में रखा जाता है।
उन्होंने बताया कि उस समयावधि में यदि हमें कोई संदिग्ध या वायरस लक्षण वाला प्रतीत होता है उसे हम अस्पताल में जांच के लिये रैफर कर देते हे।
उन्होंने बताया कि जयपुर जिला जेल में अप्रैल के शुरूआत में एक कैदी संक्रमित आया था। उसे शुरूआत के दिनों में आईसोलेशन में रखा गया उसके बाद वह उल्टी दस्त और कम रक्त चाप की बीमारी से पीडित पाया गया। जांच में वह संक्रमित पाया गया।
इसी दौरान जेल अधीक्षक और अन्य कैदी संक्रमित हो गये।
जयपुर जिला जेल के अधीक्षक और 133 कैदी कोरोनावायरस संक्रमित पाये गये है।जयपुर केन्द्रीय जेल में भी कुछ कैदियों में संक्रमण पाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य के 156 कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जा चुका हैं जबकि 21 कैदियों की पैरोल की अवधि बढा दी गई है और 11 कैदियों की जैल की सजा को कम करके रिहा कर दिया गया है।
संदीप कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

