देश की खबरें | मास्क नियम पर निर्णय सावधानीपूर्वक विचार के बाद ही : टोपे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के घटते ग्राफ के मद्देनजर मास्क संबंधी नियम पर पुनर्विचार की कुछ वर्गों की मांग के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि वैसे तो कोविड-19 की तीसरी लहर करीब करीब बीत गयी है लेकिन ढील फिलहाल नहीं दी जा रही है।

औरंगाबाद, 27 फरवरी महाराष्ट्र में कोविड-19 के घटते ग्राफ के मद्देनजर मास्क संबंधी नियम पर पुनर्विचार की कुछ वर्गों की मांग के बीच स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने रविवार को कहा कि वैसे तो कोविड-19 की तीसरी लहर करीब करीब बीत गयी है लेकिन ढील फिलहाल नहीं दी जा रही है।

टोपे का बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही राज्य में कोविड-19 के 893 नये मामले सामने आये और आठ मरीजों की जान चली गयी।

टोपे ने जालना में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में तीसरी लहर के चरम पर रहने के दौरान रोजाना 48,000 मामले नजर आये थे। अब नये मामले (चरम की तुलना में) दस फीसद भी नहीं है। फिलहाल उपचाराधीन रोगी करीब 9000 हैं।’’

जब उनसे मास्क लगाने के नियम को हटाने समेत कोविड-19 संबंधी नियमों में और ढील देने के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) निरंतर कह रहे हैं कि हम यह नहीं मानकर चल सकते कि कोविड महामारी बीत गयी। इसलिए मास्क हटाने पर निर्णय सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद ही लिया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को मास्क लगाने, आपस में दूरी बनाये रखने जैसे कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन जारी रखने की जरूरत पर बल दिया था। हालांकि उसने जुलाई और अगस्त, 2021 में जारी किये गये आदेश एवं 10 अगस्त की मानक संचालन प्रक्रिया वापस ले ली।

टोपे ने कहा कि तीसरी लहर करीब बीत गयी है और सरकार पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी की तीसरी लहर करीब करीब बीत गयी है । लेकिन हमें सतर्क बने रहना चाहिए एवं सावधानी कम नहीं करनी चाहिए।’’

एक प्रश्न के उत्तर में स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात से इनकार किया कि महाराष्ट्र को शीघ्र ही मास्क मुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।’’

उन्होंने कोविड-19 रोधी टीकों की डेढ़ लाख खुराक बर्बाद चले जाने पर चिंता जतायी और खुराक की बर्बादी रोकने के लिए राष्ट्रीय नीति का आह्वान किया।

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार बूस्टर खुराक देने के संबंध में कोविड कार्यबल और केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों का पालन कर रही है और ‘ सभी को बूस्टर खुराक देने की कोई मांग नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\