देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बागपत में कर्ज में डूबे किसान ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले के एक गांव में कर्ज में डूबे किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके संबंधियों ने यह जानकारी दी।
बागपत (उत्तर प्रदेश), दो नवंबर बागपत जिले के एक गांव में कर्ज में डूबे किसान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसके संबंधियों ने यह जानकारी दी।
घटना यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव की है।
पुलिस के अनुसार, चौधरी अनिल कुमार (45) को मंगलवार सुबह उसके पड़ोसी के खेत में एक पेड़ से लटका पाया गया और उसके रिश्तेदार उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए।
पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।
मृतक के परिजनों ने संवाददाताओं को बताया कि उसने बैंक से करीब सात लाख रुपये और एक स्थानीय कर्जदाता से तीन लाख रुपये का कर्ज लिया था।
उन्होंने कहा कि उससे कर्ज चुकाने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन वह इसे चुकाने की स्थिति में नहीं था, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली।
कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि वह परेशान था लेकिन किसी ने उन्हें उसके ऋण के बारे में सूचित नहीं किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2021 11:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

