देश की खबरें | घर कुर्क कराने की बैंक कर्मियों की कथित धमकी के बाद कर्ज से दबे किसान ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिली जानकारी के अनुसार थाना निधौली कला क्षेत्र के ग्राम धुल्ला निवासी किसान सुरेश (45) ने बैंक से लगभग 4 लाख रुपये का कर्ज कुछ वर्षों पहले लिया था किंतु लगातार फसलों के नष्ट हो जाने के कारण वह बैंक का कर्ज अदा नहीं कर सका था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मिली जानकारी के अनुसार थाना निधौली कला क्षेत्र के ग्राम धुल्ला निवासी किसान सुरेश (45) ने बैंक से लगभग 4 लाख रुपये का कर्ज कुछ वर्षों पहले लिया था किंतु लगातार फसलों के नष्ट हो जाने के कारण वह बैंक का कर्ज अदा नहीं कर सका था।

मरने वाले किसान के भाई जगदीश ने आरोप लगाया, ''मेरे भाई सुरेश पर स्टेट बैंक पिलुआ का चार-पांच लाख रुपये का कर्ज था, लगातार फसलें अच्छी न हो पाने के कारण वह कर्ज की किश्‍त बैंक में जमा नहीं कर पा रहा था। कर्ज जमा न कर पाने के कारण बीते दिन बैंक कर्मी मेरे भाई के घर पहुंचे और उसे धमकाया कि अगर उसने तीन दिन में बैंक का पैसा जमा नहीं किया तो उसके घर की कुर्की करा कर उसे वेघर कर दिया जायेगा ।’’'

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: रंग ला रही है केजरीवाल सरकार की मेहनत, दिल्ली में लगातार घट रहा है पॉजिटिविटी रेट.

जगदीश ने आरोप लगाया, ''बैंक कर्मियों की धमकी से मेरा भाई सदमे में आ गया और उसने नहर में कूद कर जान दे दी।''

उन्‍होंने कहा ''इसके बाद जब वह तीन दिन तक अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और आस पास के गांव और रिश्‍तेदारी में उसको तलाश किया किंतु वह कहीं नहीं मिला। आज गांव अथररा के पास एक शव हजारा नहर किनारे मिलने की सूचना मिली तो वहां जाकर देखा । वह वह अज्ञात शव मेरे भाई सुरेश का था।''

यह भी पढ़े | UP MLC Election Results 2020: उत्तर प्रदेश के 11 एमएलसी सीटों अब तक 3 पर बीजेपी और एक सीट पर समाजवादी पार्टी की जीत, काउंटिंग अभी भी जारी.

निधौली कला के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मरने वाले सुरेश कुमार पर बैंक का कर्ज था जिसको लेकर वह काफी दिनों से परेशान था। बैंक कर्मियों के कर्ज के रूपये जमा कराने को दबाव बनाने के बाद से, वह बीते तीन दिनों से घर से गायब था और आज उसका शव नहर किनारे पड़ा मिला है।

बार बार प्रयास के बावजूद बैंक से मामले में प्रतिक्रिया नहीं मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

सं आनन्‍द रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू