जरुरी जानकारी | देबरॉय ने तस्करी पर अंकुश लगाने के लिये सोने पर आयात शुल्क घटाने की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि इसके आयात पर शुल्क को कम किया जाये। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सोने की तस्करी पर अंकुश लगाने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि इसके आयात पर शुल्क को कम किया जाये। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन विवेक देबरॉय ने बृहस्पतिवार को यह कहा।

सेंटर फार सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित एक आभासी कार्यक्रम का संबोधित करते हुये दबरॉय ने कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा पिछले 40 साल से ज्यों का त्यों बना हुआ है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक तस्करी का मामला है, अन्य कई बातों के साथ मेरा मानना है कि इसमें सबसे बेहतर प्रतिकारक आयात शुल्क को कम करना हो सकता है। मेरा मानना है कि (सोने पर) आयात शुल्क को कम किया जाना चाहिये।’’

देबरॉय ने यह भी नोट किया कि तस्करी कुछ अन्य कारकों जैसे कि मुद्रा की विनिमय दर में घटबढ़ की वजह से भी होती है। ‘‘कभी कभी मादक पदार्थों की तस्करी भी होती है लेकिन व्यापक तौर पर यह ऊंचे आयात शुल्क की वजह से ही होती है।’’

यह भी पढ़े | PNR Status On WhatsApp: रेल यात्री अब व्हाट्सएप पर चेक कर पाएंगे PNR स्टेटस और यात्रा की पूरी डिटेल्स, जानिए कैसे.

देबरॉय ने यह भी कहा कि भारत में सोने का कितना स्टॉक है इसके बारे में आंकड़े अधिक विश्वसनीय नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में ज्यादातर सोना आभूषणों के रूप में है। यह सोने के बिस्कुट अथवा सिक्कों के रूप में नहीं है, इसका अर्थ यही है कि इस मामले में मूल्यांकन का गंभीर मुद्दा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now