देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं से बहस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में मंगलवार को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ रैली को तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के पास से गुजरने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।

उत्तरपाड़ा, दो मार्च पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के उत्तरपाड़ा में मंगलवार को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ रैली को तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के पास से गुजरने के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि जैसे ही रैली तृणमूल कार्यालय के पास पहुंची, सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने जी टी रोड को अवरुद्ध कर दिया जिसके बाद तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई।

पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया और भाजपा कार्यकर्ता ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए आगे बढ़ गए।

तृणमूल नेता तापस रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य के शांतिपूर्ण माहौल में व्यवधान उत्पन्न कर उपद्रव की स्थिति पैदा करना चाहती है।

उन्होंने कहा, “रैली के नाम पर वे उपद्रव करना चाहते हैं लेकिन हम किसी के उकसाने से बहक नहीं जाएंगे।”

भाजपा नेता प्रबीर घोषाल ने कहा कि तृणमूल द्वारा अशांति पैदा करने का प्रयास सफल नहीं हुआ क्योंकि पुलिस के हस्तक्षेप से कुछ मिनट चला गतिरोध समाप्त हो गया।

तृणमूल सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने तृणमूल कार्यालय के सामने लाउड स्पीकर लगाया था और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा पार्टी के विरोध में उकसाने वाले नारे लगा रहे थे। भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\