देश की खबरें | अवैध पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में मृतक संख्या बढ़कर नौ हुई, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में तालाब से एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 28 अगस्त पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट मामले में तालाब से एक और व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर नौ हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के मुताबिक, दत्तापुकुर थाना क्षेत्र के नीलगंज के मोशपोल में सोमवार को हालात शांतिपूर्ण थे।

अधिकारी ने बताया कि तालाब में मिले इस शव का सिर नहीं था। उन्होंने बताया कि सिर समीप ही स्थित एक घर के आंगन में मिला। उन्होंने बताया कि विस्फोट स्थल के पास से कटा हुआ एक हाथ और दो उंगलियां भी मिली हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूरी रात जांच की और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उन्हें संदेह है कि संभवत: यह व्यक्ति अवैध पटाखा फैक्टरी मालिक का साझेदार है।

अधिकारी के अनुसार, व्यक्ति पर विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2008 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के सिलसिले में तीन अन्य लोगों के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।

बारासात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘पूरी रात तलाश अभियान जारी रहा। हालांकि, इलाके में बिजली नहीं होने और फैक्टरी में ढेर सारा मलबा बिखरा रहने के कारण तलाश अभियान और जांच में दिक्कत आई। हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो फैक्टरी चलाने वाले व्यक्ति का कारोबारी साझेदार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\