एजेंसी न्यूज

Haryana: रेवाड़ी की फैक्टरी में बायलर फटने की घटना में मृतकों की संख्या 14 हुई

हरियाणा के रेवाड़ी में कल-पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट से घायल हुए चार और श्रमिकों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.

Haryana: रेवाड़ी की फैक्टरी में बायलर फटने की घटना में मृतकों की संख्या 14 हुई
(Photo : X)

चंडीगढ़, 24 मार्च : हरियाणा के रेवाड़ी में कल-पुर्जे बनाने वाली फैक्टरी के बॉयलर में विस्फोट से घायल हुए चार और श्रमिकों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है.

धारूहेड़ा (रेवाड़ी) पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी जगदीश चंद ने रविवार को बताया कि इनमें से तीन की मौत शनिवार को पीजीआईएमएस रोहतक में हुई जबकि एक श्रमिक की मौत रविवार को हुई. यह विस्फोट 16 मार्च को धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में हुआ था. घटना में 40 कर्मचारी घायल हो गए थे. यह भी पढ़ें : Phone Tapping Case: फोन टैपिंग मामले में तेलंगाना के दो पुलिस अधिकारी न्यायिक हिरासत में

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को अस्पताल में घायलों से मुलाकात की थी. सैनी ने कहा था कि उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं और सरकार इसके निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).