एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | वियतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या हुई 59, बाढ़ के पानी में बही बस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | वियतनाम में तूफान से मरने वालों की संख्या हुई 59, बाढ़ के पानी में बही बस
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सरकारी मीडिया के अनुसार दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश में इस प्राकृतिक आपदा में 59 लोगों की जान जा चुकी है।

वियतनाम में शनिवार को आये तूफान में नौ लोगों की मौत हो गई और इसके परिणामस्वरूप आई बाढ़ और भूस्खलन के दौरान 50 अन्य लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तरी वियतनाम में कई नदियों का जल स्तर ख़तरनाक स्तर पर है।

सोमवार सुबह पहाड़ी काओ बांग प्रांत में भूस्खलन के कारण 20 लोगों को ले जा रही एक यात्री बस बाढ़ के पानी में बह गई, जिसके बाद बचाव दल को तैनात किया गया, लेकिन भूस्खलन के कारण घटनास्थल तक जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया।

फु थो प्रांत में सोमवार सुबह एक स्टील का पुल ध्वस्त हो गया, जिसके बाद बचाव अभियान जारी है।

खबरों के अनुसार 10 कार और ट्रक तथा दो मोटसाइकिल नदी में गिर गईं। तीन लोगों को नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन 13 अन्य लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).