कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 324 हुई, संक्रमण के मामले बढ़कर 9,352 हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से अभी भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8,048 है जबकि 979 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक व्यक्ति बाहर चला गया है। कुल मामलों में 72 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में रिकार्ड 51 मौतें होने से कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 324 हो गई है और देश में इसके संक्रमण के मामले सोमवार को बढ़कर 9,352 हो गए। मंत्रालय के अनुसार रविवार शाम से संक्रमण के मामलों में 905 की वृद्धि हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से अभी भी संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 8,048 है जबकि 979 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं एक व्यक्ति बाहर चला गया है। कुल मामलों में 72 विदेशी नागरिक शामिल हैं।
रविवार शाम से अब तक 51 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 22 मौतें महाराष्ट्र में, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में सात-सात, पांच दिल्ली में, चार गुजरात में, दो पश्चिम बंगाल में तथा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और झारखंड में एक-एक मौतें हुई हैं।
कुल 324 मौतों में से, सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं जहां कोरोना वायरस से 149 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके बाद मध्य प्रदेश में 43, गुजरात में 26, दिल्ली में 24 और तेलंगाना में 16 मौतें हुई हैं। पंजाब और तमिलनाडु में 11-11 मौतें हुई जबकि पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में सात-सात मौतें हुई हैं।
कर्नाटक में छह लोगों की मौत हुई है जबकि उत्तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हुई है। जम्मू कश्मीर में चार मौतें जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड में दो मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत होने की सूचना है।
हालांकि, विभिन्न राज्यों से सोमवार शाम तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई पीटीआई- की तालिका के अनुसार कोविड-19 के कम से कम 9,594 मामले सामने आये हैं और 335 मौतें हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 09:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

