देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 27 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 27 पहुंच गई। वहीं, 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 7,545 हो गए हैं।

भुवनेश्वर, दो जुलाई ओडिशा में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत होने के बाद राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़ कर 27 पहुंच गई। वहीं, 229 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 7,545 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गंजम और अंगुल जिले में कोविड-19 अस्पतालों में 49 और 57 वर्षीय दो मरीजों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | बेंगलुरु: डीके शिवकुमार ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में संभाला कार्यभार: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कोविड-19 के दो मरीजों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि ओडिशा में कोविड-19 से अब तक 27 लोगों की मौत हुई है। गंजम जिले में सबसे अधिक 15 लोगों की जान गई है। जबकि खुर्दा में पांच, कटक में चार और बरगढ़, पुरी और अंगुल में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली-NCR में कोरोना महामारी की स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने UP, हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की बुलाई बैठक.

भुवनेश्वर में कोविड-19 से पहली मौत छह अप्रैल को हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 229 नए मामले सामने आए हैं, 193 मामले पृथक केन्द्रों में सामने आए हैं। वहीं, संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों का पता करने के बाद 36 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

राज्य में अभी 2,157 लोग इलाजरत हैं, जबकि 5,353 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Stats And Preview: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Lalbaugcha Raja Live Darshan: मुंबई में गणेशोत्सव की धूम, घर बैठे ऐसे करें 'लालबागचा राजा' के लाइव दर्शन, पाएं मन की मुराद

India Women vs Sri Lanka Women, Asian Games 2026 Final Match Toss Winner Prediction: महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी