विदेश की खबरें | खार्किव हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि शनिवार दोपहर को खार्किव हमले में 43 लोग घायल भी हुए और 16 लापता हैं।
खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि शनिवार दोपहर को खार्किव हमले में 43 लोग घायल भी हुए और 16 लापता हैं।
जेलेंस्की ने खार्किव से एक वीडियो बयान में कहा कि रूस यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर से 90 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में आक्रामक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि रूस ‘‘हमारी सीमा के पास सैनिकों का एक और समूह इकट्ठा कर रहा है।’’
उन्होंने यह नहीं बताया कि सैनिकों को कहां इकट्ठा किया जा रहा है, लेकिन यूक्रेन के अधिकारियों ने सुमी क्षेत्र के बारे में कड़ी चिंता व्यक्त की है। खार्किव शहर और लगभग 250,000 आबादी वाला सुमी, दोनों रूसी सीमा से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।
मॉस्को की सेना ने हाल के सप्ताहों में एक व्यापक अभियान के तहत खार्किव क्षेत्र के गांवों पर कब्जा कर लिया है। 10 मई को आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेनी अधिकारियों ने क्षेत्र से 11,000 से अधिक लोगों को निकाला है।
यूक्रेन के जनरल स्टाफ के एक बयान के अनुसार, रूसी सेनाएं अग्रिम मोर्चे पर आक्रामक हमले कर रही हैं, जिसमें दोनेत्स्क क्षेत्र की चासिव यार दिशा में भीषण लड़ाई हो रही है। बयान में कहा गया, "रक्षा बल शत्रु को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठा रहे हैं।’’
रूस ने रात के दौरान यूक्रेन के अधिकांश हिस्से पर व्यापक मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि वायु रक्षा इकाइयों ने मायकोलाइव, ओडेसा, निप्रॉपेट्रोस, पोल्टावा, जापोरिजिया, खमेलनित्सकी, किरोवोह्रद, विनित्सिया और चेर्निहाइव क्षेत्रों में रूस द्वारा दागे गए 31 ड्रोन और 12 क्रूज मिसाइलों को रोक दिया।
यूक्रेन की वायुसेना के एक बयान के अनुसार, कुल मिलाकर रूस ने 14 मिसाइल और तीन दर्जन से अधिक ड्रोन दागे। यह स्पष्ट नहीं है कि जो मिसाइल और ड्रोन मार गिराये गए, उनसे कितना नुकसान हुआ होगा।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

