एजेंसी न्यूज

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 हुई, कुल मामले 29,974 : स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 51 लोगों की मौत हुयी है और संक्रमण के 1,594 नये मामले सामने आये हैं। देश में अब तक 7,026 मरीज ठीक हो चुके हैं और 22,010 मरीजों का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमितों में विदेशियों की संख्या 111 है।

देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 937 हुई, कुल मामले 29,974 : स्वास्थ्य मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 937 हो गई और संक्रमितों की तादाद 29,974 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण से 51 लोगों की मौत हुयी है और संक्रमण के 1,594 नये मामले सामने आये हैं। देश में अब तक 7,026 मरीज ठीक हो चुके हैं और 22,010 मरीजों का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। संक्रमितों में विदेशियों की संख्या 111 है।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमित लोगों में से 23.44 प्रतिशत लोग स्वस्थ हुये हैं। एक व्यक्ति विदेश चला गया था।

सोमवार शाम से अब तक कुल 51 मरीजों की जान गई है जिनमें से 27 की मौत महाराष्ट्र में, 11 की गुजरात में, चार की मध्य प्रदेश में, पांच की राजस्थान में और एक की मौत जम्मू- कश्मीर में हुई।

देश में कोविड-19 से हुई 937 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 113, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है।

तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। तमिलनाडु में 24 तो पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।

बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

हालांकि संक्रमण के बारे में राज्य सरकारों के आंकड़ों पर आधारित पीटीआई- की सूची के मुताबिक मंगलवार को देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 29,993 और इससे मरने वालों की संख्या 945 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य सरकारों के आंकड़ों में प्रक्रियागत कारणों से अंतर बना हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).