देश की खबरें | मरीज की मौत : डॉक्टर ने नर्स के दावे का समर्थन किया, अस्पताल ने आरोपों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काम करने वाली एक डॉक्टर ने नर्सिंग अधिकारी के दावे का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस साल जुलाई में अस्पताल में वेंटिलेटर को जोड़ने में लापरवाही के कारण कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गयी थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, 20 अक्टूबर यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में काम करने वाली एक डॉक्टर ने नर्सिंग अधिकारी के दावे का समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इस साल जुलाई में अस्पताल में वेंटिलेटर को जोड़ने में लापरवाही के कारण कोविड-19 के एक मरीज की मौत हो गयी थी।

कलामासेरी में सरकारी चिकित्सा कॉलेज अस्पताल में अपने सहयोगी कर्मचारियों को भेजे गए वाट्सऐप ऑडियो क्लिप में नर्सिंग अधिकारी को यह कहते हुए सुना गया कि 20 जुलाई को सघन चिकित्सा इकाई में वेंटिलेटर ट्यूब को सही से नहीं लगाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। नर्सिंग अधिकारी को सोमवार को सेवा से निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: RJD नेता तेजस्वी यादव पर भीड़ से फेंकी गई चप्पल, देखें औरंगाबाद रैली का वह विडियो.

कलामासेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आईसीयू में काम करने वाली डॉक्टर ने नर्सिंग अधिकारी के दावे का समर्थन करते हुए कहा कि ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि मरीज को वेंटिंलेटर मदद नहीं मिल पायी थी।

उन्होंने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मरीज को मास्क लगाया गया लेकिन वेंटिलेटर ट्यूब नहीं जुड़ पाया था। ’’ डॉक्टर ने कहा कि चिकित्सा मदद के लिए डॉक्टर के पहुंचने तक मरीज की मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | DU Admission 2020: दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत 4800 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन भरा.

अस्पताल ने डॉक्टर द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा है मरीज की मौत हृदयाघात से हुई थी।

अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 26 जून को अस्पताल में भर्ती कराए गए व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण मौजूद थे और मौत होने के समय तक वह ठीक नहीं हुआ था। उसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और सांस लेने में दिक्कतें थीं। कोविड-19 के कारण वह गंभीर निमोनिया से जूझ रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\